गया, सितम्बर 15 -- गया जी रविवार की दोपहर बाद से हुई हल्की बारिश से धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा। लेकिन, पितृपक्ष मेले में आए पिंडदानियों को परेशानी हुई है। पिछले करीब दस दिनों से बारिश नहीं हुई थी। रविवार को खेती के साथ ही किसानों के लिए संजीवनी के रूप बदरा बरसा है। घंटों हुई रिमझिम बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे। मुरझाने की स्थिति में आए धान के पौधों को मजबूती मिली है। फतेहपुर के किसान श्रीनंदन सिंह ने कहा कि यह वर्षा धान फसल के लिए काफी लाभप्रद है। इससे फसल की उपज में भी मजबूती मिलेगी। जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि रविवार की हुई वर्षा से धान फसल में परिपक्वता आएगी। साथ ही कीड़े- मकोड़े और धान में रोग के प्रकोप से निजात मिलेगी।इन दिनों धान फसल में फूल आने वाला है। वर्षा से इसका ग्रोथ भी बढ़ेगा और फसल की उपज में भी तेजी आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.