धनबाद, सितम्बर 16 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में कृषि विभाग डिजिटलकरण की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। विभाग ने किसानों के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत की है। जिले में लगभग 16 लाख प्लॉट का सर्वे करने का लक्ष्य मिला है। जिला कृषि विभाग अब तक 2.39 लाख प्लॉट का सर्वे कर चुका है। सर्वे के जरिए किसानों की जमीन और फसलों की सटीक जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे भारत सरकार के एग्री सटीक प्रोजेक्ट व फार्मर रजिस्ट्री के तहत शुरू किया गया है। झारखंड देश का 17वां राज्य है, जहां यह सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत किसानों की भूमि, बोयी गई फसल और उत्पादन की जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी। इससे सुखाड़ या आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर मुआवजा और योजना का लाभ मिल सकेगा। सर्वे से होंगे कई फायदे जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.