भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) एग्री डॉक्टर मित्र तैयार करेगा, जो किसानों के बीच के ही लोग होंगे। इनका काम किसानों के बीच फसलों में होने वाली बीमारी सहित रोकथाम के उपायों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का होगा। साथ ही वे किसानों के फसलों की बीमारी और लक्षण बताएंगे। इसकी पहल कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने की है। कुलपति ने कहा कि एग्री डॉक्टर मित्र तैयार करने का उद्देश्य है कि हर गांव तक बीएयू के वैज्ञानिकों की बात पहुंचे। जलवायु परिवर्तन किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिकों के लिए नई-नई चुनौती लेकर आ रही है। इससे फसलों में कई तरह की बीमारियां भी होती हैं। इन बीमारियों की पहचान कर उसकी रोकथाम के लिए बीएयू के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इसके लिए बीएयू द्वारा एप का भी इजाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.