सिद्धार्थ, नवम्बर 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग द्वारा सोलर पंप हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो चुका है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। इच्छुक किसान https://upagriculture.up.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। चयनित किसानों को बैंक से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के अनुसार सोलर पंप दो श्रेणियों में उपलब्ध हैं। स्थिर पंप तथा पोर्टेबल पंप। चार इंच, तीन इंच, 75 फीट और 10 एचपी तक की गहराई वाले ट्यूबवेल के लिए सोलर पंप निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न क्षमताओं के सोलर पंप और अनुदान है। बताया कि 22 फीट गहराई तक के लिए एक एचपी क्षमता, 50 फीट गहराई तक के ल...