जमशेदपुर, अगस्त 6 -- मेघालय के पूर्व राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के भूतपूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के निधन पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने दुख जताते हुए उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी और बेबाक सच की आवाज बताया। मंगलवार को भगवान सिंह ने शोक संदेश में कहा कि सत्यपाल मलिक ने हमेशा सच का साथ दिया और किसानों के हक के लिए बिना डरे आवाज बुलंद की। चाहे वह किसान आंदोलन हो या अन्याय के खिलाफ उनकी बेबाक राय, मलिक ने कभी सत्ता के सामने सिर नहीं झुकाया। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान सिंह ने कहा कि सत्यपाल मलिक के निधन से देश ने सच्चा जनसेवक खो दिया है, लेकिन उनकी विरासत और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.