हाथरस, अक्टूबर 7 -- सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती सोमवार को सौरव चौधरी वाटिका, मथुरा रोड सादाबाद में बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान, समाजसेवी एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, किसानों के अधिकारों की लड़ाई और कृषि समाज की एकता के लिए किए गए अदम्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी ने जीवन भर किसानों की आवाज़ को बुलंद किया। उन्होंने किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु अनेक ऐतिहासिक आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनका जीवन संघर्ष, सत्य और सेवा का प्रतीक रहा है। इस अवस...