लातेहार, जून 19 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा के बुध बाजार स्थित अन्नपूर्णा बीज भंडार प्रांगण में गुरुवार से राज्य योजना अंतर्गत 50% अनुदान पर बिरसा बीज उत्पादन विनिमय वितरण तथा फसल विस्तार योजना अंतर्गत पहले आओ, पहले पाओ स्कीम के तहत प्रखंड के किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदानित मूल्य पर धान, मक्का, उड़द व अरहर बीज वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अन्नपूर्णा बीज भंडार के प्रो. अंकित कुमार ने बताया कि बीज की खरीदारी में किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार के द्वारा उक्त योजना चलाई जा रही है। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदानित मूल्य पर किसानों के बीच बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.