जामताड़ा, फरवरी 15 -- कुंडहित,प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के गड़जोड़ी पंचायत के प्रसादपुर गांव में शनिवार को किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल तथा विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल उपस्थित रहे। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड उद्यान मित्र सेमल फौजदार द्वारा लगभग 25 किसानों के बीच तरबूज, गाजर, मिर्च, टमाटर, बैंगन, भिंडी और कद्दू सहित विभिन्न सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए। मौके पर पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए समय-समय पर उन्नत बीज और तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा रही है। उन्होंने किसानों से मेहनत और लगन से खेती करने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक खेती अपनाने से रोजगार के लिए भटकने की जरूरत नहीं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.