गिरडीह, जून 19 -- बगोदर। मानसून का आगमन हो चुका है। यह मौसम कृषि कार्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मौसम में इलाके में धान की खेती बहुतायत होती है। ऐसे में कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच सरकारी स्तर पर अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू हो गया है। बगोदर प्रखंड के दोंदलो - देवराडीह पैक्स में अनुदानित मूल्य पर धान वितरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया। बगोदर उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह एवं मुखिया तुलसी महतो के द्वारा वितरण कार्य की शुरुआत की गई। मौके पर उप प्रमुख ने किसानों से अपील की कि वे पैक्स से धान बीज की खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा किफायती दरों में किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया जा रहा है। पैक्स के प्रबंधक बिकेस कुमार ने बताया कि दोंदलो ...