हापुड़, फरवरी 11 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा-बागड़पुर में चोरों ने एक ही रात में किसानों के छह नलकूपों को निशाना बना कर केबल और तांबे का सामान चोरी कर लिया। किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में किसान बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 6 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने उनके नलकूप को निशाना बनाया और केबल, तांबे का सामान चोरी कर लिया। 7 फरवरी की सुबह वह खेत में स्थित नलकूप पर पहुंचे तो सामान गायब मिला। चोरी की जानकारी होने पर आस-पास के किसान भी मौके पर पहुंचे तो चोरों ने आस-पास के क्षेत्र में छह किसानों के नलकूपों से भी सामान चोरी किया। किसानों का कहना है कि चोर रात को नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर घटना को अंजाम दे रहे है। रात को पुलिस गश्त नहीं ...