मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के किसानों को अब गेहूं बेचने के लिए क्रयकेंद्र पर आने की जरूरत नहीं है। किसान यदि गेहूं बेचना चाहते है तो खाद्य विभाग के किसी भी क्रयकेंद्र पर टेलीफोन कर केंद्र प्रभारी को अपने घर बुला कर गेहूं बेच सकते है। खाद्य विभाग की मोबाइल टीम के सदस्यों ने सोमवार को चुनार तहसील के जमुहार गांव के दो किसानों से 150 कुंतल गेहूं खरीदा। गेहूं की यह खरीद अब तक की सबसे अधिक खरीद है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि विंध्याचल मण्डल के दो जिलों में गेहूं खरीद शुरु हो गई है। वहीं सोनभद्र के किसी भी क्रयकेंद्र पर अभी तक गेहूं की खरीद नहीं शुरु हुई है। उन्होंने सोनभद्र के डिप्टी आरएमओ को तत्काल गेहूं खरीद शुरु कराने का निर्देश दिए है। विंध्याचल मण्डल के मिर्जापुर और भदोही जिले में गेहूं खरीद शुरु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.