पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। एलएच चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि 30 मार्च तक क्रय किए गए कुल गन्ने का मूल्य भुगतान किया गया है। मिल ने 34 करोड़ 51 लाख 65 हजार रुपये किसानों के खाते में भेज दिए हैं। इससे पूर्व इसी पेराई सत्र का 601 करोड़ 11 लाख 23 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र का मिल ने 30 मार्च तक कुल खरीदे गए समस्त गन्ना का भुगतान 635 करोड़ 62 लाख 88 हजार रुपये किसानों के खते में कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.