पाकुड़, अगस्त 2 -- महेशपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत किसानों को 20वीं किस्त की राशि सीधे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। जिसका सीधा प्रसारण प्रखंड कार्यालय के सभागार में दिखाया गया। साथ ही बिरसा प्रधान मंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत किसान मित्र के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, प्रखंड उप प्रमुख, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान मित्र एवं दर्जनों किसान उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...