भागलपुर, जनवरी 10 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्यों का निरीक्षण शुक्रवार को बीडीओ संजीव कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने किया। इस दौरान करहरिया और खानपुर पंचायत में चल रहे किसानों का ई केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्रेशन, और कार्य की प्रगति की जानकारी शिविर में तैनात कर्मी से ली। खानपुर पंचायत के शिविर में राशीदपुर निवासी नंदलाल बिंद का आधार से मोबाइल नंबर नहीं जुटे होने के कारण बीडीओ ने उसे अपने वाहन से लाकर उनका आधार से मोबाइल नंबर जुड़वाया। बीडीओ द्वारा करहरिया पंचायत के विभिन्न ग्रामों में शौचालय का भी निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.