मेरठ, फरवरी 9 -- आवास विकास परिषद भी प्रस्तावित न्यू टाउनशिप की जमीन मेडा की तर्ज पर किसानों से सहमति के आधार पर खरीदने जा रहा है। नियोजन अनुभाग की मंजूरी के बाद परिषद ने गांवों में कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि सरकार ने जमीन अधिग्रहण का गजट पिछले साल ही प्रकाशित करा दिया था, अगर सहमति के आधार पर किसानों ने जमीन नहीं दी तो जमीन अधिग्रहण की जाएगी। आवास एवं विकास परिषद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एक्सटेंशन और बिजली बंबा बाईपास के बीच 610 हेक्टेयर जमीन पर न्यू टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र के 12 गांवों की जमीन ली जानी है। सरकार ने जमीन अधिग्रहण का गजट पिछले साल ही जारी कर दिया था लेकिन जमीन की सुपर इंपोजिंग और किसानों की आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब परिषद ने किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेने का निर्णय लिया है। परिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.