नई दिल्ली, मई 29 -- किसानों को स्वालंबी और समृद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार से व्यापक विकसित कृषि संकल्प अभियान की राष्ट्रव्यापी शुरुआत की। इसके तहत पहली बार कृषि वैज्ञानिक सीधे किसानों से संवाद कर उन्नत कृषि तकनीक, नई किस्मों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान अगले माह 12 तारीख तक जारी रहेगा। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अभियान की शुरुआत ओडिशा के पुरी जिले से की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कृषि वैज्ञानिकों को किसानों से सीधे जोड़कर भारत को विश्व की खाद्य टोकरी बनने में मदद करना है। इसके तहत देशभर के वैज्ञानिक अपनी प्रयोगशालाओं से निकलकर 700 से अधिक जिलों में किसानों से संपर्क करेंगे। उन्हें व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों से किसानों की प्रतिक्रिया प्राप्त करेंगे...