हापुड़, जुलाई 19 -- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिला मुख्यालय में डीएम से मिला। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इसपर डीएम ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव जावेद फौजी, युवा प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल, जिला उपाध्यक्ष खालिद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...