जहानाबाद, जनवरी 29 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जन सूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को अरवल जिले के कुर्था में किसान महापंचायत में भाग लेंगे। कुर्था जाने के क्रम में जिले के जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की भव्य तैयारी की है। जहानाबाद से कुर्था तक जगह-जगह तोरण द्वार एवं होर्डिंग लगाए गए हैं। जहानाबाद में मुख्य चौराहा पर स्वागत और संवाद का कार्यक्रम तय किया गया है। उक्त जानकारी मगध प्रमंडल के जन सूराज के प्रभारी अधिकारी विश्वजीत झा ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर किसानों की समस्या के प्रति काफी गंभीर हैं। मगध में किसानों की दुर्दशा से वह चिंतित है। किसानों की समस्या जानने एवं उसे दूर करने के लिए उन्होंने मगध की धरती कुर्था में किसान महापंचायत का आयोजन किया है। जहां वे किसानों के हित की लड़ाई के लिए शंखनाद करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.