सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। इसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श कर एसडीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर समाधान की मांग की। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्वांचल महासचिव यार अली ने कहा कि वर्तमान समय में किसान के नाम सभी पार्टियां अपनी राजनीति को चमका रही हैं। लोकलुभावन घोषणाएं कर सत्ता हासिल करने के बाद ठीक प्रकार लाभ नहीं दिया जा रहा है। धान, गेहूं, गन्ना मूल्य तय कर क्रय केन्द्र पर किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है। तहसील अध्यक्ष सन्तराम चौहान ने क्षेत्र के गुलहरिया गांव में चकमार्ग पर किए अतिक्रमण को मुक्त कराने, शाहपुर-बांसी तटबंध कटया मुस्त...