संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- मेंहदावल , हिन्दुस्तान संवाद। खाद, बीज, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आवाज उठाई है। संगठन के निर्देश पर संघ के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। भारतीय किसान संघ के गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी अविनाश सिंह राजन, ब्रहमदेव पाण्डेय, अनिल विश्वकर्मी, राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बीडीओ राजेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नकली खाद, बीज और कृषि रसायनों की बाजार में भरमार ने किसानों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। इन सबके खिलाफ भारतीय किसान संघ ने अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.