कन्नौज, नवम्बर 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू अवधेश की किसान महापंचायत जिलाध्यक्ष अश्विनी मिश्रा के प्रतिष्ठान रामपुर निगोह पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक का सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि किसने की समस्याओं का समय रहते निराकरण करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने हकों और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। तभी हमें अपनी लड़ाई लड़ने में सफलता प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जो भी संभव होगा आंदोलन किया जाएगा। अश्वनी मिश्रा के संचालन में हुई महापंचायत में प्रदेश सह सचिव संजीव तिवारी, मैनपुरी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.