बदायूं, मार्च 4 -- भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत संगठन कार्यालय हुसैनपुर पर हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष सोहनपाल साहू ने कहा कि किसान बेरोजगारी से जूझ रहें हैं। कहा कि सदर तहसील में किसानों के अंश खराब कर दिए गए थे। वह अंश सही नहीं हो पा रहें हैं। जिससे किसानों को रजिस्ट्री आदि कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंश सही कराने के लिए किसान तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गांव में पाइप लाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा गलियों को खोद दिया गया है। जिलाध्यक्ष संजीव पटेल, वीरपाल सिंह बघेल, ओमपाल सिंह, मितान सिंह, बादाम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.