रुडकी, दिसम्बर 11 -- इब्राहिमपुर मसाई गांव में गुरुवार को आयोजित भाकियू रोड़ की महापंचायत में चकबंदी, बिजली बकाया भुगतान, जंगली हाथियों के उत्पात से सुरक्षा और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में मौके पर पहुंचे एसडीएम और चकबंदी अधिकारी ने किसानों से सीधे वार्ता की और उनकी मांगों को सुनने के बाद सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि आज किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इब्राहिमपुर मसाई गांव में लंबे समय से किसान चकबंदी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल खानापूर्ति होती रही है। पदम सिंह ने जोर देकर कहा कि गांव में तुरंत चकबंदी प्रक्रिया शुरू की जाए और गन्ना का बकाया भुगतान किसानों को तत्काल दिय...