चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट। संवाददाता भाकियू ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में सदर तहसील कर्वी में धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। अवगत कराया कि पंजाब में किसानों के साथ हुई बर्बरता से किसान आक्रोशित हैं। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ समय से किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चल रहा है। 19 मार्च को केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरना स्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। जिला महामंत्री अरुण पांडेय ने कहा कि यूपी सरकार किसानों के साथ छलावा कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.