अमरोहा, मार्च 18 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर बैठक की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह व जिलाध्यक्ष कार्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मानक से अधिक ब्याज की वसूली पर रोक लगाई जाए। एमएसपी पर गारंटी कानून व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराया जाए। छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए। शुगर मिलों से तय मियाद गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया जाए। चौधरी उम्मेद सिंह ने जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान महीपाल सिंह, कर्मवीर सिह, परम सिंह, नरेश सिंह, जितेंद्र समेत बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.