अमरोहा, मई 15 -- भाकियू संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह नगर में हुई। इस दौरान शिव इंटर कॉलेज गजरौला के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं अजय भाटी निवासी तिगरिया भूड़ को छात्र संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनका निराकरण कराएं। अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ें। जो अधिकारी जनता का काम करने में बहानेबाजी करे उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। चेताया कि किसी को भी किसानों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...