कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन औनू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। रविवार की दोपहर वाहनों के लंबे काफिले के साथ भारतीय किसान यूनियन औनू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार मैरिज हॉल पहुंचे। वहां जिलाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह के नेतृत्व में किसानों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि कोल्ड मालिक किसानों से मनमाफिक भाड़ा वसूल कर रहे हैं। खाद की कालाबाजारी होने से किसानों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.