बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को उठाया और प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की फसलों को निराश्रित गोवंश उजाड़ रहे हैं। किसानों का हापुड़ जिले की चीनी मिलों पर बकाया है। तहसीलों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सिकंदराबाद औद्येागिक क्षेत्र में नकली रासायनिक दवाईयां बनाई जा रही हैं, इससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में बंदरों का आतंक है। भुगतान के लिए किसान गन्ना विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द किसानों की इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो भाकियू टिकैत द्वारा कलक्ट्रेट का घेराव किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.