किशनगंज, दिसम्बर 7 -- किशनगंज, संवाददाता डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय (डीकेएसी), किशनगंज के परिसर में आज लाभार्थी किसानों के लिए इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईसीएआर- आईआईएबी प्रायोजित एससीएसपी परियोजना सीमांचल में अनुसूचित जाति किसानों की सतत आजीविका के लिए जलवायु परिवर्तन अनुकूलन को बढ़ावा देकर उनकी सहनशीलता का संवर्धन के अंतर्गत आयोजित किया गया। यह परियोजना डॉ. कृष्णा डी. के. के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा डीकेएसी, किशनगंज में क्रियान्वित की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु-सहनीय कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कृषि इनपुट उपलब्ध कराकर अनुसूचित जाति किसानों की अनुकूलन क्षमता एवं आजीविका को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम विशाल राज उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.