हरदोई, जनवरी 12 -- अतरौली। आज कल हो रही सर्दी में रात के समय जब लोग कमरों के अन्दर रजाई में होते हैं, तब किसान खेतों में खुले आसमान के नीचे रतजगा करता है। हट्ट हट्ट की आवाज करता हुआ लाठी लेकर खेतों के चक्कर काटता है, तब भी फसलें बच नहीं पा रही हैं। जरा भी चूके तो आवारा घूम रहा गोवंश सैकड़ों की संख्या में एक साथ झुण्ड बना खेतों में पहुंच कर हरी भरी फसल को तनिक देर में ही बर्बाद कर दे रहे हैं। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन सर्वसमाज के पदाधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सुनील तिवारी के साथ सैकड़ों किसानों ने भटपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए हुंकार भरी। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि ब्लाक भरावन के भटपुर, कटका, हाजीपुर, पिपरी नारायनपुर, छावन, श्यामदास पुर, कसहिया, बसहिया, घेरवा, कौड़िया, दुलानगर, अतरौली सहित तमाम गांवों में गोवंश सैकड़ों की ...