फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- टूंडला। यमुना का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। नदी के पानी ने किसानों की फसलों को अपने आगोश में ले लिया है। जिससे किसानों की फसल बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। यमुना नदी का जलस्तर पिछले दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी अब किसानों के खेतों में घुस गया है जिससे उनकी फसल जलमग्न हो गईं हैं। यदि फसलों में भरा पानी कुछ दिन भरा रहा तो किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। उधर यमुना नदी का पानी प्रतिदिन बढ़ रहा है इससे इतना तो साफ है कि नदी का पानी अभी किसानों की और फसलों में भर जाएगा। किसानों ने बताया है कि जिन खेतों में नदी का पानी भरा है वे फसल नदी की तलहटी में ही स्थित हैं। हालांकि अभी अन्य किसानों की फसलों से नदी का पानी दूर है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख किसान खासे चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...