फतेहपुर, नवम्बर 11 -- छिवलहा। गाढ़ी कमाई से फसल बुवाई करने वाले किसानों के लिए अन्ना मवेशी चिंता का कारण बने हुए हैं। पलक झपकते ही अन्ना मवेशियों का झुंड फसलों को चट कर रहे हैं। अन्नदाता अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन रात रखवाली करने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जब गौशालाएं खोली गईं है तो उन्हें आवारा क्यों घूमने दिया जा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग गम्भीर नहीं है। हथगाम क्षेत्र में अन्ना जानवरों के आतंक से किसान बर्बाद हो रहे हैं। जिम्मेदार की तवज्जो नही है अन्ना जानवर किसानों की फसलों चट कर रहे किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। इनदिनों किसान गाढ़ी कमाई और कड़ी मेहनत से अपने खेतों में सरसों, लाही, आलू, शकरकंद समेत गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। फसल उगते ही अन्ना मवेशियों का झुंड फसलों को चट कर दे रहे हैं। जिससे किसानों की लागत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.