सिद्धार्थ, मई 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सोहना कृषि विज्ञान केंद्र में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाएगा। इस अभियान के लिए सोहना कृषि विज्ञान केंद्र तीन टीमें बना रहा है। इन टीमों में कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्यपालन विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य भी टीम का हिस्सा होंगे। ये टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत खेती की नई तकनीकों की जानकारी देंगी। किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित खाद का प्रयोग और ड्रोन तकनीक के उपयोग का प्रदर्शन किया...