बिजनौर, अक्टूबर 13 -- गायत्री शक्ति पीठ पर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। हवन में किसानों तथा आम आदमी की आय में वृद्धि तथा सुख समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां प्रदान कीं गई। हुकुम सिंह शास्त्री और साहू केदार नाथ ने यज्ञ कराया। पुष्पा देवी यजमान रहीं। हुकुम सिंह शास्त्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खेतों के चारों ओर घूमती है। संपन्न अर्थ व्यवस्था का आधार संपन्न किसान हैं। किसान सुखी होगा तो पूरा देश सुखी होगा। यज्ञ कराने वाले दोनों विद्वानों और यज्ञ में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुखी किसान और देश की खुशहाली की कामना की। यज्ञ में कुंवर देव सिंह, इंजीनियर रामपाल सिंह, बिजेन्द्र राठी, प्रेम प्रताप सिंह, कुशाग्र शर्मा, दीप्ति शर्मा, कमलेश शर्मा, वीरवती , नर्मदा साहू समेत अनेक श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान कीं।

हिंदी हिन्दुस...