हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मंडलभर में कृषि व उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। किसानों को समय से सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। आयुक्त रावत ने अधिकारियों को जैविक कृषि को बढ़ावा देने, किसानों को नवीन व आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने, पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक फसलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कहा कि कृषि व उद्यान के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों में आम जनमानस और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। निर्देश दिए कि ऐसी योजना बनाई जाए जिसके तहत बेहद कम ब्याज दर पर निश्चित धनराशि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.