संतकबीरनगर, मार्च 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के किसानों की आय को सुदृढ़ करने के लिए पशुपालन विभाग बकरी पालन योजना पर जोर दे रहा है। किसान सौ से लेकर पांच सौ तक बकरी पालन कर सकता है। पांच सौ बकरी पालने पर सरकार किसान को 50 लाख रुपए तक का अनुदान देगी। हालांकि, इस योजना के लिए जिले से एक भी किसान या पशुपालक ने आवेदन नहीं किया है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत बकरी पालन के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। पांच सौ बकरी पालन करने पर एक करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस पर सरकार किसानों को 50 लाख रुपए तक का अनुदान देगी। सौ बकरी पालने पर किसान को पांच बकरा भी रखना होगा। इसके लिए अनुमानित लागत 20 लाख रूपया आएगी। कुल लागत पर 50 प्रतिशत तक किसान को अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार पांच सौ बकरी पालने पर 25 बकरा रखना होगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.