लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर 11 साल के शासनकाल को लेकर तीखा हमला बोला। पुस्तक विमोचन समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आज अत्याचार चरम पर हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि क्या यही 11 साल की उपलब्धि है कि एक आईएएस अधिकारी को भूमिगत होना पड़ता है? कमीशन को लेकर झगड़े हो रहे हैं। फसलों का हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि किसानों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री को किसानों का सामना करना चाहिए। केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर अखिलेश ने कहा कि हिंदी में कहावत है एक पे एक ग्यारह और नौ दो ग्यारह। केंद्र में 11 साल और राज्य में 9 साल के भाजपा शासन को जोड़ें तो 20 साल का हिसाब देना होगा। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कितना पीछे छूट गए, बेरोजगारी की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.