बस्ती, अगस्त 20 -- बस्ती। भानपुर तहसील के अमरौली सुमाली में चकबंदी चल रही है। यहां के किसानों ने अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव के चकबंदी के मूल अभिलेख को भिगो दिया गया। इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारी पहले पैमाइस कराने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि बाद में अभिलेख सही करा लें। इस प्रकार किसानों का शोषण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...