गया, जनवरी 19 -- राजस्व और भूमि सुधार विभाग की विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) सुधा कुमारी ने सोमवार को फतेहपुर प्रखंड में किसान पंजीकरण के लिए चल रहे विशेष शिविर का निरीक्षण किया। शिविर के बारे में प्रसार-प्रचार कर लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का निर्देश सीओ अमिता सिंहा को दिया। फतेहपुर प्रखंड के इटवां और रसुना स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में पहुंचे ओएसडी सुधा कुमारी ने कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों का पंजीकरण बिना किसी परेशानी के समय पर किया जाए। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से किसानों को फसल सहायता, बीज अनुदान, सिंचाई सुविधा सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसलिए कार्य में पारदर्शिता और गति बनाए रखना आवश्यक है। निरीक्ष...