पीलीभीत, नवम्बर 22 -- बीसलपुर,संवाददाता। भारतीय किसान मजदूर संगठन ने धान खरीद केंद्रों पर मनमर्जी का आरोप लगाते हुए मंडी गेट पर धरना दिया। धान क्रय केंद्र प्रभारियों पर भ्रष्टाचार करने व मिलीभगत से किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी को। बीसलपुर मंडी में 27 अक्तूबर से पड़े धान की खरीद और तौल न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। बिचौलियों का धान खरीद कर अंगूठा लगाए जाने का वीडियो भी किसानों ने पास में होने का दावा करते हुए कुछ केंद्र प्रभारी का नाम लेकर भ्रष्टाचार करने व क्रय केंद्र स्वयं संचालित करने का आरोप लगाया। क्रय केंद्र प्रभारी अमरनाथ और अरविंद पर कार्रवाई की मांग की है। जल्द से जल्द किसानों का धान न तौलने पर बेमियादी धरने का ऐलान किया गया। केंद्रों पर पर बिचौलियों का धान तौले जाने का आरोप लगाने वालों में श्रावण दत्त, ग...