औरंगाबाद, मई 4 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। किसान मजदूर मोर्चा द्वारा उत्तर कोयल नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की मांग को लेकर रफीगंज प्रखंड परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को 110वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां और सिद्धी यादव ने की, जबकि संचालन डॉ. तुलसी यादव और पूर्व पैक्स अध्यक्ष भोला वर्मा ने किया। लड्डू खां ने कहा कि मगध की धरती पर किसानों को कुटकु डैम में फाटक लगाकर पानी उपलब्ध कराने तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी की कमी किसानों की मूलभूत आवश्यकता है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जलस्तर में निरंतर गिरावट से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो मोर्चा रेल चक्का जाम सहित अन्य रणनीतियों पर विचार करेगा।धरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.