सीवान, जून 27 -- बड़हरिया। प्रखंड के हथियाई पंचायत के पकवलिया गांव में समूह गठन के लिए बैठक का आयोजन सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, अनुप कुमार किसान सलाहकार तथा अजीत कुमार कार्यपालक सहायक की उपस्थिति किया गया। सतीश सिंह द्वारा महिला खाद्य सुरक्षा समूह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ में बैठक में उपस्थित किसानों को बिहार कृषि ऐप से जोड़ा भी गया। बिहार कृषि ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई। वहीं मोटे अनाज की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ में किसानों को जागरूक भी किया गया। साथ में बताया गया कि जिन किसान का किसान रजिस्ट्रेशन का जिनका भी मोबाईल नंबर बंद या गुम हो गया है। वह अपना नया मोबाइल नंबर सीएससी सेंटर पर जाकर जोड़वा ले। जिससे आप को सभी योजना का जानकारी मिल सके। मौके पर किसान रीमा देवी,रीना देव...