देहरादून, जनवरी 16 -- संयुक्त किसान मोर्चा व उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान पर शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय पार्क में धरना दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों और किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। वक्ताओं ने किसानों और मजदूर विरोधी कानूनों, बीज कानून 2025, श्रमिक विरोधी चारों संहिताओं को वापस लेने, निरस्त किए गए 29 श्रम कानूनों को बहाल करने, विद्युत बिल वापस लेने, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को बहाल करने, वीबी जी राम जी बिल 2025 को तत्काल वापस लेने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये घोषित करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान शिव प्रसाद देवली, भोपाल सिंह रावत, अशोक शर्मा, एसएस नेगी, कमरूद्दीन, पुरूषोतम ब...