औरंगाबाद, फरवरी 2 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा कनाप रोड में हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (सेकुलर) के प्रखंड किसान प्रकोष्ठ के कार्यालय में अध्यक्ष कवींद्र कुमार निराला की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्णा सिंह की 63वीं पुण्यतिथि पर बारी-बारी से लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों के रहनुमा थे। मानवता, अखंडता और धर्म के अवतार थे। बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने पहली पंचवर्षीय योजना में कृषि एवं ग्रामीण विकास के कार्यों पर विशेष बल दिया था। दलितों के उत्थान के लिए समाजिक सशक्ति करने के लिए दलितों को देवघर मंदिर में प्रवेश दिलाया था। वे जातिवाद व्यवस्था के घोर विरोधी थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा...