विकासनगर, मार्च 16 -- उद्यान सचल दल केंद्र नागथात की ओर से धनपौ में किसानों की संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान सचल दल केंद्र प्रभारी मोहम्मद हुसैन खान ने किसानों को फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, उद्यान कार्ड बनाने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कि समय पर फसल बीमा करने से किसान मौसम की प्रतिकूलता से होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। कहा कि फलदार पेड़ों में बीमारियां लगने पर उनका सही समय पर उपचार करना जरूरी है जिससे पूरा बगीचा बीमारी की चपेट में आने से बच जाए। बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर निशुल्क पौधे व बीज दिए जाते हैं, जिसका लाभ किसान, बागवान को लेना चाहिए। इसके साथ ही संगोष्ठी में किसानों को सस्ते ब्याज दरों पर दिए जाने वाले ऋण की जानकारी भी मुहैया कराई गई। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.