गढ़वा, मई 19 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक नगर पंचायत क्षेत्र के अहीपुरवा निवासी राजेश कुमार के आवास पर अखिल भारतीय किसान महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीएन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीएन सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब, किसान व मजदूर विरोधी है। देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। लोगों के आम जरूरत की चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। बेरोजगारी की मार से युवा त्रस्त हैं। किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं से इस सरकार को कोई लेना देना नही है। ऐसी परिस्थिति में जनता के समक्ष आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये हम सबों को अभी से लगने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.