भागलपुर, जनवरी 3 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना क्षेत्र के किसनपुर में शुक्रवार सुबह एक ऑटो ई-रिक्शा और अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक और उसपर सवार एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दोनों में जोरदार टक्कर हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। जख्मी की पहचान नाथनगर के नूरपुर निवासी राहुल कुमार व जयंत कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...