भागलपुर, फरवरी 25 -- कहलगांव प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसेम भवन सभागार में किसनदासपुर पंचायत के उपमुखिया पद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद पुतुल देवी को निर्विरोध उपमुखिया घोषित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि उपमुखिया पद के लिए पुतुल देवी एकमात्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुईं। नामांकन की जांच के दौरान उन्हें सभी आवश्यक मानदंडों पर योग्य पाया गया। उनके विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने दावा प्रस्तुत नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें औपचारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रेक्षक अपर जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित राज तथा पंचायत की मुखिया कुमारी रंजीता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.