बरेली, फरवरी 9 -- आंवला। नगर के एक मोहल्ला में 11 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया गया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ फरवरी की शाम सब्बा उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लहूलुहान हालत में घर पहुंचे बच्चे ने परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...