रांची, जून 29 -- रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश के चुनाव में किशोर कुमार वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और आकाश रवानी को प्रदेश युवा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव गुप्त मतदान से संपन्न हुआ। चुनाव के लिए पूरे प्रदेश को दस सेक्टर में बांटा गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय चुनाव आयुक्त सुरेंद्र सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी सुबोध कुमार और रांची जिला प्रभारी प्रेम वर्मा सहित चुनावी प्रक्रिया में लगे समाज के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ पिंटू रेखा वर्मा, सुनील सिंह चंद्रवंशी, सत्येंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, विनय चंद्रवंशी, दीपक वर्मा, पप्पू वर्मा, विक्रम वर्मा, आकाश कुमार चंद्रवंशी, राजा वर्मा सहित बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग विशे...